फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच हुआ ड्रॉः रोहित फेल, प्रियांक और भारत चमके

Sat, 28 Sep 2019 06:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका के बीच विजयनगरम में खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 279 रनों पर घोषित कर दी थी। भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने मैच के तीसरे और आखिरी दिन आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया।

विज्ञापन


तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किए गए रोहित शर्मा के लिए इस अभ्यास मैच लय हासिल करने के लिए बेहतरीन मौका था, लेकिन वह दो गेंद में बिना कोई रन बनाए वार्नोन फिलांडर का शिकार हो गए। टीम के बाकी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। केएस भारत ने 71 रन बनाए।

टीम के टॉप स्कोरर रहे भारत ने 57 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के जड़े। प्रियांक पांचाल ने 77 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। सिद्देश लाड 89 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था।
विज्ञापन


मेहमान टीम ने दूसरे दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 199 रनों के साथ किया। तीसरे दिन मेहमान टीम ने अपने खाते में 80 रनों का इजाफा किया और अपनी पारी घोषित कर दी। टेम्बा बावुमा 87 रनों पर नाबाद लौटे। फिलेंडर ने 48 रनों की पारी खेली। मालूम हो कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें