टीम के डॉक्टर श्रेयस के साथ ही रहेंगे
बीसीसीआई के अनुसार स्कैन से पता चला कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में कहा, श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।