फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 World Cup: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे मुंबई, बैठक में कर छूट सहित अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Mon, 14 Jun 2021 01:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली टी-20 विश्व और उससे जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। बैठक में गांगुली कर में छूट सहित कई मसलों पर बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंच गए हैं। जहां वह बीसीसीआई की तरफ से आयोजित की जाने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आगामी टी-20 क्रिकेट विश्व कप से पहले कर में छूट  जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा होगी। अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में प्रस्तावित है। लेकिन ये भारत में ही खेला जाएगा भी ये निश्चित नहीं है। इसके अलावा मंगलवार को बीसीसीआई को आईसीसी को टैक्स गारंटी देना है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, नई बात ये हैं कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इस समय मुंबई में हैं जहां वह टी-20 विश्व कप आयोजन सहित कई अहम मलसों पर बात करेंगे। सूत्र ने आगे कहा, गांगुली विश्व कप से जुडे सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगें जिनमें टैक्स में छूट दिए जाने का मुद्दा भी शामिल है। मंगलवार तक बीसीसीआई को टैक्स में छूट की जानकारी आईसीसी को देना है। इसके अलावा टी-20 विश्व का आयोजन कहां होगा जिस पर 28 जून को फैसला लिया जाएगा। इसलिए आने वाले एक दो दिन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं।  

वहीं बीसीसीआई पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप कराने पर विचार कर रहा है। जबकि श्रीलंका चाहता है कि विश्व का आयोजन उनके यहां हो। यूएई में तीन स्टेडियम जो अबूधाबी, शारजाह, और दुबई में हैं। वहीं श्रीलंका के कोलंबो में अकेले तीन स्टेडियम मौजूद हैं। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मंशा सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल के बचे सत्र को भी अपने यहां कराने की है। 
विज्ञापन


वहीं आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद पहले ही निश्चित कर चुकी है कि टी-20 कप बाहर भी होता है तो मेजबानी करने का अधिकार भारत के पास ही रहेगा। आगामी टी-20 विश्व कप कहां खेला जाएगा ये भी तय नहीं है लेकिन इस महीने के आखिरी तक औपचारिक मुहर लग जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें