फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे वनडे से पहले कंगारू टीम को लगा झटका, ये दो गेंदबाज हुए बाहर; जानें कारण

Tue, 29 Sep 2026 10:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरे वनडे वनडे से पहले ही कंगारू टीम को झटका लगा है क्योंकि उसके दो गेंदबाज चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाली वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस और बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस चोट की वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। नाथन एलिस को साइड स्ट्रेन की वजह से आखिरी वनडे से बाहर होना पड़ा है, जबकि जोएल डेविस दूसरे वनडे में सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग करते समय हुए हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।  
विज्ञापन

एलिस दूसरे वनडे में हुए थे चोटिल
एलिस रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में चार ओवर की गेंदबाजी के बाद ही चोटिल हो गए थे और अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके थे। ऑस्ट्रेलिया को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने 365 रन बनाए थे। नाथन इलाज और रिकवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। संभव है कि वह 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। 
विज्ञापन

कमिंस की हो सकती है वापसी
तीसरे वनडे में एलिस की जगह कप्तान पैट कमिंस टीम में वापसी कर सकते हैं। दूसरे मैच में आराम दिए जाने के बाद मिचेल स्टार्क को भी आखिरी वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है। पिछले दोनों वनडे खेलने वाले जोश हेजलवुड तीसरे वनडे से बाहर रह सकते हैं। डेविस को दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर दौरे पर लाया गया था। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब उन्हें न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने से पहले रिहैब से गुजरना होगा। 

एलिस और डेविस के रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाकर हार चुका है। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ अपना सम्मान बचाने के लिए उतरेगा। वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत नौ अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें