फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2026: आईपीएल को प्राथमिकता देने पर बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया दो साल का प्रतिबंध

Tue, 14 Apr 2026 05:05 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी दो साल तक पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेल सकेंगे। मुजरबानी ने इस साल पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलने चुना था जिससे पाकिस्तान बौखला गया।
विज्ञापन
ब्लेसिंग मुजरबानी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल को प्राथमिकता देने पर पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। मुजरबानी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बावजूद आईपीएल में खेलने का विकल्प चुना था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया था। 
विज्ञापन


मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया था, लेकिन आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया। पिछले टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अब तक केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं और ईडन गार्डेंस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें