साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। मंगलवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साल 2018 के क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा कर दी। जुलाई से सितंबर के बीच होने वाले दौरे में टीम इंडिया 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी।
दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा। पहला मैत 3 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टी-20 मैट 6 और 8 जुलाई को कार्डिफ और ब्रिस्टल में खेला जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। 12 जुलाई को पहला वनडे टेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दूसरा वनडे क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर 17 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा वनडे 17 जुलाई को हेडिंग्ले में आयोजित होगा।
पांच टेस्ट सीरीज का आगाज 1 अगस्त को होगा। पहला टेस्ट एजबेस्टन (1-5 अगस्त), दूसरा ( 9-13 अगस्त), तीसरा (18-22 अगस्त) ट्रेंट ब्रिज, चौथा (30-3 सितंबर) बॉउल और पांचवां और आखिरी टेस्ट (7 से 11 सितंबर) ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।
2018 में इंग्लिश क्रिकेट सीजन का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होगा। मई-जून में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद स्कॉर्टलैंड के खिलाफ इंग्लैंड एक वनडे खेलेगी। स्कॉर्टलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड आएगी। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का दौरा होगा।
सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है
टी-20 सीरीज
3 जुलाई- ओल्ड ट्रैफर्ड
6 जुलाई- कार्डिफ
8 जुलाई- ब्रिस्टल
वनडे सीरीज
12 जुलाई टेंटब्रिज
14 जुलाई लॉर्ड्स
17 जुलाई हेडिंग्ले
टेस्ट सीरीज
1-5 अगस्त एजबेस्टन
9-13 अगस्त लॉर्ड्स
18-22 अगस्त ट्रेंटब्रिज
30 अगस्त- 3 सितंबर एगीस बॉल
7-11 सितंबर ओवल