फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महान गेंदबाज ने कहा- सिंधु हैं असली खिलाड़ी, कोहली को करना होगा और संघर्ष

Sat, 30 Dec 2017 03:52 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-सिंधु
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का मानना है कि कप्तान विराट कोहली की बैटिंग और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी। बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार सफलता के लिए रियो ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु की तारीफ की। 
विज्ञापन


71 वर्षीय बेदी ने कहा, 'ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता सिंधु इतने साल से जो हासिल कर रही है, उसे हासिल करने के लिए विराट को संघर्ष करना होगा। सिंधु ने इतने साल में काफी कुछ हासिल किया है। यह हासिल करने के लिये विराट को काफी संघर्ष करना होगा।' 

पढ़ेंः- टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुए शामिल 

उन्होंने कहा कि सिंधु दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से खेल रही है, लेकिन कोहली की असली परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होगी। बेदी ने यह बात स्पोर्ट स्टार पत्रिका के नये लुक के लॉन्च होने के मौके पर कही। उन्होंने कहा, 'सिंधू दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रही हैं लेकिन कोहली की असल परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होने वाली है।' 
विज्ञापन


बता दें कि आगामी 5 जनवरी से शुरु होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे परटीम इंडिया  3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। मालूम हो कि टीम इंडिया पिछले 27 सालों में एक बार भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। यदि टीम इंडिया आगामी टेस्ट मैंच में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ देता है तो यह टीम के लिए ऐतिहासिक जीत होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें