फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तीन हफ्ते बिताने के बाद घर लौटे बिशन सिंह बेदी, पिछले माह हुई थी बाइपास सर्जरी

Fri, 12 Mar 2021 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिशन सिंह बेदी
विज्ञापन

अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को बाइपास सर्जरी कराने के कारण शहर के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद छुट्टी मिल गई है। इस 74 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की हृदय संबंधी परेशानियों के कारण पिछले महीने सर गंगाराम अस्पताल में बाइपास सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनके मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्कों के लिए भी आपरेशन किया गया था।

विज्ञापन


बेदी के एक करीबी मित्र ने बताया कि उनकी प्रगति अच्छी है और उन्हें गुरुवार की शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘चिकित्सकों को लगा कि अब वह घर जा सकते हैं और इसलिए उन्हें कल छुट्टी दे दी गई। उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है। बाएं हाथ के स्पिनर बेदी ने भारत की तरफ से 67 टेस्ट मैचों में 266 और 10 वन-डे में सात विकेट लिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें