फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदीप सैनी के बहाने गंभीर ने निकाली थी भड़ास, अब बेदी और मंत्री चौहान ने दिया करारा जवाब

Sun, 04 Aug 2019 08:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेतन चौहान, गौतम गंभीर और बिशन सिंह बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में नवदीप सैनी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधा था। अब दोनों ही पूर्व क्रिकेटर्स ने भी गंभीर पर पलटवार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
बिशन सिंह बेदी - फोटो : india today
बिशन सिंह बेदी से जब गौतम गंभीर के बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मुझे गौतम गंभीर की तरह गिरी हुई हरकत करने की जरूरत है। मैं ट्विटर पर दिए गए उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। बेदी ने कहा कि मैंने नवदीप सैनी के बारे में कभी कुछ नकारात्मक नहीं कहा, इसके साथ ही अगर किसी ने कुछ हासिल किया है तो यह उसकी प्रतिभा है ना कि किसी और की वजह से।
विज्ञापन

3 of 6
बिशन सिंह बेदी - फोटो : getty
बेदी ने हालांकि इस आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से हरियाणा के सैनी के दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करने पर सवाल उठाया हो। उन्होंने कहा, ‘मैं कौन हूं? मैं डीडीसीए में किसी पद पर नहीं था। सांसद बनने के बाद भी उसके (गंभीर) व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

4 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
दरअसल,  26 वर्षीय नवदीप सैनी ने शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए और लॉडेरहिल में भारत की चार विकेट से जीत के स्टार रहे। फिर गंभीर ने बेदी और चौहान पर आरोप लगाया था कि इन दोनों ने दिल्ली की रणजी टीम में सैनी के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

5 of 6
नवदीप सैनी-गौतम गंभीर - फोटो : social Media
गंभीर ने ट्वीट किया, ‘नवदीप सैनी भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन बेदी और चेतन चौहान को आउट करके दो विकेट ले लिए। एक ऐसे खिलाड़ी को पदार्पण करते हुए देखना उनके मिडिल स्टंप उखाड़ना ही है जिन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही उसे बाहर कर दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेतन चौहान
 
भाजपा के पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के मौजूदा मंत्री चेतन चौहान ने ट्वीट कर गंभीर को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली क्रिकेट संघ की नियमों के मुताबिक दूसरे राज्यों के क्रिकेटरों के लिए एक साल का कूलिंग पीरियड (इंतजार का समय) रखा गया है। इस मामले में प्रतिभा और क्षमता की बात ही नहीं है। खुद को महिमामंडित करने के लिए दूसरों को छोटा दिखाने की कोशिश मत करो।’




दिल्ली क्रिकेट के विभिन्न मुद्दों पर गंभीर और बेदी के मतभेद किसी से छुपे नहीं हैं। बेदी ने 2013 में सैनी को दिल्ली की टीम में चुने जाने का विरोध किया था, उन्होंने सैनी के प्रथम श्रेणी पदार्पण से एक दिन पहले डीडीसीए के तत्कालीन अध्यक्ष स्नेह बंसल को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें