- कपिल देव अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उनके आंकड़े लाजवाब हैं। कपिल देव ने अपने करियर में 5248 रन बनाने के साथ 434 विकेट लिए हैं जो आज भी रिकॉर्ड है। वह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5000 रन और 400 विकेट के आंकड़े को पार किया है। क्रिकेट से संन्यास लिए उनका लगभग दो दशक बीत चुका।
-कपिल ने 225 वनडे मैचों में 23.79 की औसत से 3783 रन और 27.45 की औसत से 253 विकेट झटके हैं। उनके नाम पर कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं और क्रिकेट से जुड़े कई किस्से भी हैं। कपिल के रूप में टीम इंडिया को पहला ऐसा तेज गेंदबाज मिला था, जिसने विरोधी बल्लेबाजों के मन में खौफ भरना शुरू किया था।
-कपिल देव गेंदबाजी करते हुए कई बार 140-145 की गति को पार कर जाते थे लेकिन उन्होंने सही लाइन और लेंथ के लिए गति को धीरे धीरे कम किया।
- साल 1993-94 में ग्रीन पार्क स्टेडियम में कपिल देव रिचर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे।
दरअसल, 90 के दशक में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कपिल देव का अंदाज ही कुछ अलग था। वो अपने समय के सबसे माहिर खिलाड़ी माने जाते थे। वो काफी साहसी, गंभीर और दूसरों को आगे की राह दिखाने के बारे अक्सर सोचते थे।