फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे स्पेशल: छोटी बहन को दिल दे बैठा था साथी क्रिकेटर, गावस्कर ने फिर ऐसे निभाया एक भाई का फर्ज

Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है। 10 जुलाई 2018 यानी मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे गावस्कर से अगर पूछा जाए कि वह अपने और विश्वनाथ में किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं तो वह तपाक से विश्वनाथ का नाम लेते हैं। मैदान में साथी क्रिकेटर और बाहर जीजा-साले का रिश्ता रखने वाले इस रिश्ते का असल सच जानिए आगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
70 के दशक में सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ की विश्वक्रिकेट में तूंती बोलती थी। हालांकि विश्वनाथ का करियर सनी गावस्कर से एक दो साल पहले शुरू हुआ था। मगर दोनों में दोस्ती एकदम गहरी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे में गावस्कर और विश्वनाथ को टीम के सबसे जूनियर क्रिकेटर होने के नाते एकसाथ कमरा शेयर करने को दिया गया। लिहाजा इस सीरीज ने दोनों को करीब भी ला दिया। वैसे विश्वनाथ और गावस्कर एक दूसरे को पहले से जानते थे। क्योंकि रणजी ट्राफी खेलते हुए वो आपस में मिलते रहते थे।

4 of 7
सनी और विशी के नाम से मशहूर दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी दौरान विश्वनाथ की नजरें सुनील गावस्कर की छोटी बहन कविता से मिली और वह उन्हें पहली ही नजर में दिल दे बैठे।
विज्ञापन

5 of 7
विश्वनाथ ने खुद से उम्र में छोटी कविता के लिए कई साल इंतजार किया और कविता के 18 के होते ही गावस्कर परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख डाला। कविता भी विश्वनाथ को पसंद करती थीं। दूसरी ओर विश्वनाथ जैसे महान क्रिकेटर और एक बेहतर इंसान को अपना दामाद बनाने में सुनील गावस्कर के परिवार ने भी देरी नहीं की।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बाद गावस्कर और विश्वनाथ की जोड़ी क्रिकेट जगत में जीजा-साले की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गई। ऐसे कई मौके आए जब भारतीय टीम मुश्किल में थी और दोनों ने मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विश्वनाथ अपनी पत्नी कविता के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आईसीसी के मैच रेफरी रहे। फिर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता और टीम मैनेजर की भूमिका भी संभाली। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर परिवार के साथ समय बीताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें