फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: हरभजन सिंह के 5 बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड, नाम से ही कंपकंपाते थे AUS कप्तान पोंटिंग

Tue, 03 Jul 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज स्पिनर्स में शुमार हरभजन सिंह आज 38 साल के हो गए। 3 जुलाई, 1980 को पंजाब में जन्में भज्जी ने सालों अपनी गेंदबाजी से विरोधियों को परेशान किया। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे 'टर्बनेटर' ने इस दौरान विश्व क्रिकेट के कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। आइए खास मौके पर जानते हैं इस ऑफ स्पिनर के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड...
विज्ञापन

2 of 6
टेस्ट में भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 417 विकेट हरभजन सिंह के नाम हैं। उनके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (316) का नंबर आता है। अगर ऑफ स्पिनर्स क्लब को छोड़ दिया जाए तो दिग्गज अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज है। दूसरे पायदान पर कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) , रविचंद्रन अश्विन (316) फिर जहीर खान (311) का नंबर आता है।
विज्ञापन

3 of 6
टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

भज्जी टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज हैं। हरभजन ने महज 31 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट ले लिए थे। उनसे पहले यह उपलब्धि महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ही कर पाए, जिन्होंने 29 साल 273 दिन में 400 विकेट लिए। इन दोनों के बाद शेन वॉर्न (31 साल 346 दिन) और डेल स्टेन (32 साल 33 दिन) का नंबर आता है।

4 of 6
टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय

2001 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई हुई थी, उस दौरान हरभजन की गेंदों ने कंगारु बल्लेबाजों को जमकर नचाया था। तब विश्व के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को भज्जी ने 5 बार आउट किया था। मार्च 2001 में हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन पहली टेस्ट हैट्रिक ली थी। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। हालांकि उनके बाद इरफान पठान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कराची 2006 में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
टेस्ट सीरीज में स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी भज्जी के नाम ही है। उन्होंने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 32 विकेट झटके थे। ये रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। सीरीज में भारत की शानदार वापसी के लिए क्रेडिट का एक बड़ा हिस्सा हरभजन सिंह को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

आठ नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार शतक

हरभजन भारत की ओर से पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिसने नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए बैक टू बैक टेस्ट सेंचुरी जड़ी हो। 2010 में भज्जी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद और हैदराबाद टेस्ट में पहले 115 फिर नॉटआउट 111 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें