फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: डीजे ब्रावो और गंगनम स्टाइल के बाद इस बार आईपीएल में बिहु डांस की धूम, पराग के बाद अब आर्चर का डांस

Wed, 14 Oct 2020 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल में मची है बिहु नृत्य की धूम - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल अपने तेज रफ्तार क्रिकेट मैचों के लिए तो जाना ही जाता है, क्रिकेट के अलावा भी इस लीग में कई ट्रेंड सामने आते हैं। इस बार आईपीएल में धूम दिख रही है असम के पारंपरिक बिहु नृत्य की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने सीजन में पहली बार मैदान पर इस नृत्य के कुछ स्टेप दिखाए थे, जिसे जारी रखा है तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने। 

विज्ञापन


आईपीएल का 26वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था। इस मैच में राजस्थान ने जीत हासिल की थी और उसकी जीत के हीरो बने थे राहुल तेवतिया और रियान पराग। पराग ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। विजयी सिक्स लगाकर रियान ने मैदान पर ही बिहु नृत्य करना शुरू कर दिया था। पराग का यह डांस सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

रियान पराग के बाद आज उन्हीं की टीम के साथी जोफ्रा आर्चर भी बिहु नृत्य करते हुए नजर आए। बुधवार को यानी आज हो रहे दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में आर्चर ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी खुशी का इजहार बिहु डांस के कुछ स्टेप करके किया। इससे पहले खेल शुरू होने से पहले भी आर्चर पराग से इस डांस के टिप्स लेते नजर आए थे।
विज्ञापन

 

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें जोफ्रा आर्चर मैच से पहले यह नृत्य कर रहे थे। आईपीएल ने इस वीडियो के साथ लिखा कि क्या बिहु नृत्य राजस्थान रॉयल्स की स्क्वाड के सिर पर चढ़ रहा है। अब जिस तरह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने यह ट्रेंड शुरू किया है, हो सकता है कि आने वाले मैच में हमें और पारंपरिक नृत्य भी देखने को मिलें। 
 

इस साल दिख रही बिहु नृत्य की धूम से पहले आईपीएल के पुराने संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे ड्वेन ब्रावो के मशहूर गाने 'चैंपियन' की भी काफी धूम मची थी। वहीं, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी 'गंगनम स्टाइल' पर भी मैदान में डांस कर चुके हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों द्वारा इस तरह के अंदाज में खुशी मनाने के मौके का दर्शक भी इंतजार करते हैं।  
 
विज्ञापन

कौन हैं रियान पराग

18 वर्षीय रियान पराग असम में गुवाहाटी के रहने वाले हैं। पराग को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके पराग साल 2018 में अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम में शामिल थे। विश्वकप में खेलने से पहले भारतीय जूनियर टीम के लिए उन्होंने इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें