फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooch Behar Trophy: बिहार के लाल का कमाल...हैट्रिक के साथ एक पारी में झटके 10 विकेट, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 01 Dec 2024 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुमन ने राजस्थान की पारी के 36वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने 1.57 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए मोहित भगनानी, अनस और सचिन शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह इस टूर्नामेंट की एक पारी में 10 विकेट और हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
सुमन कुमार - फोटो : BCCI Domestic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लाल सुमन कुमार ने रविवार को एक पारी में 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली। बता दें कि, कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार और राजस्थान के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर सुमन कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से जलवा बिखेरा। उन्होंने 33.5 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट झटके। युवा गेंदबाज ने इस दौरान 20 ओवर मेडन फेंके।
विज्ञापन

सुमन ने बनाया नया रिकॉर्ड
सुमन ने राजस्थान की पारी के 36वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने 1.57 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए मोहित भगनानी, अनस और सचिन शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह इस टूर्नामेंट की एक पारी में 10 विकेट और हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

रोमांच से भरपूर रहा बिहार बनाम राजस्थान मैच
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार ने दिपेश गुप्ता और पृथ्वी राज की शतकीय पारियों की बदौलत 467 रन बनाए। दिपेश 381 गेंदों में 28 चौकों की मदद से 183 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पृथ्वी ने 128 रन बनाए। सुमन ने कहर बरपाते हुए बिहार को 285 रन की बढ़त दिलाई। राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में वापसी करते हुए पार्थ यादव की नाबाद 200 रनों की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 410 रन बनाए। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ और बिहार को तीन अंक मिले जबकि राजस्थान को सिर्फ एक अंक मिला।
विज्ञापन

मौजूदा घरेलू सत्र में ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने सुमन
कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के लिए सुमन ने अब तक चार मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 1.91 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट चटकाए हैं। वह मौजूदा घरेलू सत्र के दूसरे 10 विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा हरियाणा के अंशुल कंबोज ने किया था। हाल ही में इस गेंदबाज ने रणजी की एक पारी में 10 विकेट चटकाए थे। मालूम हो कि, छह दिसंबर को बिहार का सामना महाराष्ट्र से होगा। सुमन की टीम फिलहाल एलीट ग्रुप ई में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें