फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉक एडवर्डस का निधन

Mon, 06 Apr 2020 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Zealand Cricket - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तरफ से छह टेस्ट और आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ‘बिग हिटर’ विकेटकीपर बल्लेबाज जॉक एडवर्ड्स का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे।

विज्ञापन


उनकी प्रांतीय टीम सेंट्रल डिस्ट्रक्टि प्रोविन्स ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। निधन के कारणों का पता नहीं चला है। एडवर्ड्स ने 1974 से 1985 के बीच इस प्रांतीय टीम से 67 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

एडवर्डस अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे जिनकी बल्लेबाजी शैली टी-20 के अनुरूप थी, लेकिन उनके जमाने में यह क्रिकेट नहीं हुआ करती थी। एडवर्ड्स का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पल 1978 में आकलैंड में रहा था जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें