फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्व विजेता खिलाड़ी, नीलामी के दौरान करोड़ों में लगी थी बोली

Sat, 07 Mar 2020 10:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस वोक्स - फोटो : ट्विटर
2019 विश्व विजेता इंग्लैंड टीम के अहम सदस्य रहे क्रिस वोक्स ने IPL 2020 से किनारा कर लिया है। बीते साल दिसंबर में हुई नीलामी में इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन के लिए तरोताजा रहने के मकसद से अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया।
विज्ञापन

2 of 4
RCB के साथ खेलते हुए क्रिस वोक्स
अगस्त 2018 के बाद से टी-20 क्रिकेट नहीं खेलने वाले क्रिस वोक्स आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर 2015 में किसी इंटरनेशनल टी-20 में नजर आए थे। 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 17 विकेट लेने वाले क्रिस 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए महज पांच ही मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने 10.36 रन की औसत से रन लुटाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस वोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश समर सीजन की शुरुआत 4 जून से हो रही है। इस दौरान अंग्रेजों को छह घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं। इंग्लिश टेस्ट टीम के अहम सदस्य वोक्स न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
क्रिस वोक्स के हटने के बाद अब दिल्ली अलजारी जोसफ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मुस्ताफिजुर रहमान में से किसी एक को स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। फिलहाल उनके खेमे में जेसन रॉय, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, कागिसो रबाडा और शिमरोन हेटमेयर जैसे विदेशी खिलाड़ी बचे हैं, इनमें से किन्हीं चार को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें