फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रतिशत खेल प्रेम के साथ 70 के अमिताभ

Thu, 11 Oct 2012 11:30 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा में महानायक का दर्जा हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन ने जब लंदन की खचाखच भरी सड़कों पर करीब 300 मीटर की चहलकदमी की और उसके बाद मशाल दूसरे खिलाड़ी को सौपी तो भारतीयों के साथ-साथ भारतीय खेल जगत भी गौरान्वित हो गया था। अमिताभ का खेलों के प्रति विशेष लगाव है और जब भी भारतीय खिलाड़ी किसी अहम मुकाबले के लिए जाते है वह उन्हें शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलते।
विज्ञापन


क्रिकेट से लगाव
अमिताभ के खेल प्रेम के बारे में कौन नहीं जानता और जब भी भारतीय टीम कोई अहम मुकाबला खेलती है और उसमे विजय प्राप्त करती है तो विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ) अपनी भावनाओं को ट्विटर पर व्यक्त किए बगैर नहीं रह पाते। जब भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप खिताब पर कब्जा किया तो वह रह न सके और अपने निवास स्थान से अपने बेटे अभिषेक के साथ लोगों से मिलने सड़क पर आ गए। क्रिकेट से अमिताभ को विशेष लगाव है और वह इस खेल की अच्छी जानकारी रखते है। अमिताभ सचिन के बहुत बड़े प्रशंसक है और उन्हें एक महान खिलाड़ी मानते है।

टेनिस के जानकार
ऐसा नहीं कि अमिताभ को सिर्फ क्रिकेट की जानकारी हो उन्हें टेनिस भी काफी पसंद है। उनका टेनिस के प्रति लगाव यूएस ओपन में देखने को मिला जिसमें उनकी नजर रोजर फेडरर और रफेल नदाल पर खास तौर पर थी। कोई भी शानदार मैच होने के बाद अमिताभ उस मैच से जुड़ी भावनाओं को ट्विटर पर व्यक्त कर देते थे। इसके अलावा भारतीय सनसनी के नाम से जाने जानी वाली सानिया मिर्जा को अमिताभ ने हमेशा प्रोत्साहित किया है। वह जब भी कोई अहम मैच खेलतीं है या किसी अहम टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है तब बिग बी उन्हें शुभकामनाएं देना नहीं भूलते।
विज्ञापन


बेडमिंटन है खास
सायना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में पदक हासिल किया तो बिग बी उनकी तारीख किए बगैर नहीं रह सके उन्होंने कहा कि सानिया की यह उपलब्धी भारतीय महिलाओं के लिए एक मिशाल है और उन्हें उनकी इस खास उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। अमिताभ ने सायना नेहवाल को हमेशा प्रोत्साहित किया है और वह उनके बड़े प्रशंसक है। सायना नेहवाल भी इस बात को कह चुकी है कि अमिताभ से बात करने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह एक बहुत ही शानदार व्यक्तित्व के मालिक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें