फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए वजह: टी-20 विश्व कप से पहले भुवनेश्वर कुमार को क्यों नहीं मिलेगी टेस्ट टीम में जगह

Sun, 25 Jul 2021 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए देखने वालों के लिए बुरी खबर है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि वह टेस्ट टीम का हिस्सा कब तक बनेंगे और पता चला है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इसकी संभावना नहीं है। पढ़िए ये रिपोर्ट...
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार साल 2018 के बाद से ही टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जनवरी 2018 में हुई तीन मैचों की सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज थी। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर प्लेयर ऑफ दि मैच भी चुने गए थे। लेकिन जब इंग्लैंड दौरे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया तो इसमें भुवनेश्वर का नाम नहीं था। 

विज्ञापन


भुवी को टेस्ट टीम में शामिल न करने के पीछे के कारण को लेकर कई अफवाहें चलीं। कुछ ने कहा कि चोट के कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया तो ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि भुवनेश्वर टेस्ट क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अब बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि भुवनेश्वर कुमार की टेस्ट टीम में वापसी कब तक हो पाएगी। 

बीसीसीआई के इस अधिकारी का कहना है कि भुवी को टेस्ट टीम में लाने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी, खासकर तब तब अगले साल टी-20 विश्व कप होना है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बीसीसीआई ने भुवनेश्वर कुमार से बात की है और तय किया गया है कि टी-20 विश्व कप समाप्त होने से पहले उन पर टेस्ट मैच खेलने के लिए जोर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने लंबे समय से टेस्ट नहीं खेला है, अचानक खेलने से चोटिल होने की आशंका भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें