फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार की हुई सर्जरी, क्या IPL से पहले हो पाएंगे पूरी तरह फिट?

Thu, 16 Jan 2020 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
विज्ञापन
चोट से जूझ रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी हुई है और वह स्वदेश लौटने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे। बीसीसीआई ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बोर्ड ने उनकी रिकवरी के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई, लेकिन यह जानकारी मिली है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान वह मैदान पर लौटेंगे। आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होगा।

भुवनेश्वर इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, 'तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 9 जनवरी को लंदन गए और 11 जनवरी को उनकी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी हुई जो सफल रही। टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने उनकी मदद की।'
विज्ञापन


भुवनेश्वर अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरु में एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। चोट के कारण न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया था। 29 साल के भुवी ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 एकदिवसीय और 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया था। पिछले साल भुवनेश्वर ने 33 वन-डे इंटरनेशनल मैचों में कुल 33 विकेट झटके थे। उन्होंने 2019 में 17 टी-20 मैच खेले और 18 विकेट लिए।

बोर्ड की ओर जारी बयान में युवा ओपनर पृथ्वी शॉ के बारे में भी जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, पृथ्वी शॉ कंधे की चोट के लिए अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर चुके हैं और इंडिया ए टीम में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गए।

भारत ए टीम 22 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे पर तीन एकदिवसीय और दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेगी। सीनियर इंडिया टीम के न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच शामिल हैं जो सीरीज 24 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें