टीम इंडिया के खब्बू सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कितने मस्तमौला क्रिकेटर हैं, वह सभी जानते हैं। मैदान के भीतर आक्रामकता और ऑफ द फील्ड अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर गब्बर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिखर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के किरदार बाला की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।