फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बने भुवनेश्वर: पत्नी नूपुर ने बेटी को दिया जन्म, न्यूजीलैंड सीरीज में व्यस्त थे भुवी

Wed, 24 Nov 2021 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी। अब शादी की चौथी सालगिरह के दूसरे दिन ही भुवी-नूपुर को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
भुवनेश्वर और नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बुधवार को पिता बन गए। भुवी की पत्नी नूपुर ने दिल्ली के अस्पताल में सुबह नौ बजे बेटी को जन्म दिया। फिलहाल दोनों पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने इसकी जानकारी दी। भुवनेश्वर गुरुवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर लौट सकते हैं। वह फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी। अब शादी की चौथी सालगिरह के दूसरे दिन ही भुवी-नूपुर को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला। वहीं, परिवार में भी जश्न का माहौल है। एमडीसीए के कोषाध्यक्ष गोयल ने बताया कि मंगलवार को नूपुर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसी साल हुआ था पिता का निधन
भुवनेश्वर के पिता किरण पाल सिंह का इसी साल 20 मई को निधन हो गया था। उनके पिता लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। 63 साल के किरनपाल ने मेरठ स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। मूलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले किरनपाल लंबे समय तक यूपी पुलिस में तैनात थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया था।
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने 21 टेस्ट खेले हैं
भुवनेश्वर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने तीन विकेट झटके। भुवनेश्वर ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37 पारियों में 63 विकेट लिए हैं। उनका औसत 26.90 का रहा है।

भुवी के नाम चार बार पारी में पांच विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भुवनेश्वर ने 53 विकेट लिए हैं। 119 वनडे में भुवी के नाम 141 विकेट हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 132 मैच में 142 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें