फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बने BCCI के दूसरे युवा अध्यक्ष

Sun, 22 May 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी से सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर अब बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं। इस पद के लिए उन्होंने शनिवार शाम पर्चा दाखिल किया था और उसके बाद से ही उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। ठाकुर का इस पद के लिए चुना जाना निश्चित माना जा रहा था, क्योंकि उन्हें ईस्ट जोन से काफी समर्थन प्राप्त है। 
विज्ञापन




41 वर्षीय भाजपा सांसद और बोर्ड सचिव के पक्ष में ईस्ट जोन के सभी सदस्य (बंगाल, असम, झारखंड, त्रिपुरा और नेशनल क्रिकेट क्लब) हैं जो उनका समर्थन कर रहे थे। गौरतलब है कि शशांक मनोहर ने इस महीने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने छह महीने बीसीसीआई अध्यक्ष का दायित्व संभाला।
  Mumbai: BCCI members congratulate Anurag Thakur on becoming the President of BCCI pic.twitter.com/dRchftDgLg — ANI (@ANI_news) May 22, 2016 ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद अजय शिर्के ने सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें