फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आत्मविश्वास बढ़ने के बाद शिवम होंगे बेहतर ऑलराउंडर'

Sat, 14 Dec 2019 08:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय टीम गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि शिवम दुबे में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अच्छे ऑलराउंडर बनने के गुण हैं क्योंकि प्रत्येक मैच के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा वह अच्छा हरफनमौला खिलाड़ी बनेंगे।

विज्ञापन


दुबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 30 गेंद में 54 रन की पारी के दौरान बड़े शॉट खेलकर सुर्खियां बटोरी। उन्होंने इस पारी में चार छक्के लगाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। 

अरुण ने कहा, 'वह अच्छे खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि हर मैच के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अगर आप उसकी गेंदबाजी भी देखेंगे तो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में अपना पहला ओवर डालने के बाद जिस तरह वापसी थी वह शानदार था। महंगे ओवर के बाद भी विराट ने उन पर भरोसा दिखाया ताकि वह अच्छा स्पैल डाल सके।'
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां रविवार को खेले जाने वाले वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वह हमारे लिए शानदार प्रतिभा है।' भारतीय गेंदबाजी कोच ने इस मौके पर तेज गेंदबाज दीपक चाहर की भी तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनके पास सब कुछ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें