आईपीएल के एक मैच में सट्टेबाजी करने के आरोपों को राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सिरे से खारिज किया है।
उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि वह क्रिकेट से बेहद प्यार करती हैं। क्रिकेट से लगाव के कारण ही वह आईपीएल का हिस्सा हैं। यह आरोप हताश करने वाले हैं, इसके स्पष्टीकरण की जरुरत है।
शिल्पा ने भी की थी आईपीएल में सट्टेबाजी
उन्होंने कहा है कि आईपीएल में उनके सट्टेबाजी की बात बकवास है। उन्होंने कभी भी किसी मैच पर सट्टा नहीं लगाया। सच सबके सामने आ जाएगा।
राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा की बारी, होगी पूछताछ!
कुंद्रा देंगे औपचारिक बयान
वहीं, उनके पति राज कुंद्रा ने इस मामले पर औपचारिक बयान जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहे हैं। चुप रहने का गलत अर्थ न लगाया जाए।
जानिए, किन 3 मुद्दों पर की गई कुंद्रा से पूछताछ
गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज रहस्योद्घाटन में कहा था कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की थी।
आईपीएल से बाहर होगी राजस्थान रॉयल्स!
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि शिल्पा ने जयपुर में खेले गए मैच में सट्टेबाजी की थी। इस मैच में एक टीम राजस्थान रॉयल्स थी। हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि शिल्पा ने किस मैच पर सट्टा लगाया था।
इन आरोपों के बाद गुरुवार को राज कुंद्रा और शिल्पा ने मीडिया पर भड़ास निकाली थी। कुंद्रा ने कहा था, ‘मीडिया अपने झूठे सूत्रों के हवाले से गलत तस्वीर पेश कर रहा है। मीडिया क्यों इतना हाईप पैदा करता है और खबरें बेचने के लिए झूठे दावे करता है? क्या मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला है? मैं मुंबई लौट आया हूं।’
शिल्पा ने अपने अकाउंट पर मीडिया को सीख दी, ‘अपने ‘खरीदे हुए’ (अपुष्ट) सूत्रों की बातों के बजाय सच बताएं। हम स्पॉट फिक्सिंग की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की पूरी मदद करेंगे।’