फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान ईश्वरन कोरोना पॉजिटिव, टी-20 टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध

Thu, 19 Nov 2020 12:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिमन्यु ईश्वरन - फोटो : social media
विज्ञापन

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद वह दोह हफ्ते के एकांतवास में चले गए हैं। संक्रमित होने के बाद अब बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा 24 नवंबर से आयोजित होने वाले टी-20 टूर्नामेंट में उनका खेलना भी संदिग्ध है। ईश्वरन पहली बार हो रहे छह टीमों के इस टूर्नामेंट में ईस्ट बंगाल के कप्तान थे। उनकी टीम अगर फाइनल में पहुंचेगी तभी वह इसका हिस्सा बन पाएंगे। सीएबी के संयुक्त सचिव देवव्रत दास ने बताया,‘उन्होंने अनिवार्य कोविड-19 जांच करवाई, जिसमें पॉजिटिव पाए गए। उनमें हालांकि बीमारी के लक्षण नहीं हैं। वह अब एकांतवास में हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें