इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल की अदालत में जारी विवादस्पद मामले में दोषी नहीं पाया है। इस मामले में स्टोक्स के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे। स्टोक्स के खिलाफ ब्रिस्टल में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के साथ मारपीट के मामले के की सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
सुनवाई के दौरान अपने बचाव में कहा था कि उन्होंने जो भी किया अपने और आसपास के लोगों के बचाव में किया। ब्रिस्टल विवाद में शामिल स्टोक्स लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सुनवाई के दौरान स्टोक्स से जब इस हिंसा पर उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रेयान अली उनकी हाथ में रखी बोतल से हमले की कोशिश में थे।
4 of 5
स्टोक्स ने कहा, 'मैं अपना और अपने आसपास शामिल लोगों का बचाव कर रहा था। इस कारण वह इस लड़ाई में शामिल हो गए। मैंने जो भी किया उसका फैसला बेहद जल्दी लिया। मैं यह समझ गया था कि इन दो लोगों (अली और रेयान हेल) से बाकी लोगों को भी खतरा हो सकता है।'