फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: चोट के बावजूद स्टोक्स ने दी पाकिस्तान को पटखनी, अपनी कप्तानी में दिलाई इंग्लैंड को जीत

Sat, 17 Jul 2021 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • अंगुली में दर्द के बाद भी स्टोक्स ने संभाली थी टीम की कमान 
  • इंग्लैंड ने वन-डे सीरीज में पाकिस्तान का किया था सुपड़ा साफ 
  • स्टोक्स ने कहा- आपको बस मुस्कुराना और सहन करना पड़ता है
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह अंगुली में दर्द के बावजूद भी पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज में मैदान पर उतरे थे और टीम की कप्तानी की थी। बता दें कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उनके अंगुली में चोट लगी थी और उनका अंगुली फ्रैक्चर हो गया था। बेन स्टोक्स ने डेली मिरर में लिखे अपने कॉलम में लिखा, 'यह मेरे लिए पूरी तरह से अप्रत्याशित खेल था और सच्चाई यह है कि मैं सामान्य परिस्थितियों में कभी नहीं खेला होता क्योंकि मुझे अपनी बाएं हाथ की उंगली में काफी ज्यादा दर्द था। आईपीएल में मेरी उंगली टूटने के बाद सर्जरी सफल रही, लेकिन दर्द अभी भी है।' 

विज्ञापन


स्टोक्स ने आगे लिखा, 'कभी-कभी आपको बस मुस्कुराना और सहन करना पड़ता है और इंग्लैंड की कप्तानी करना उन कारणों में से एक है। अंगुली ठीक हो गई थी, लेकिन दर्द बरकरार था। इसलिए मुझे अब बाकी गर्मियों में इस दर्द को कम करने के लिए एक इंजेक्शन लगा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अब थोड़ा ब्रेक मिल गया है, जिससे स्टेरॉयड को प्रभावी होने का समय मिल जाएगा ताकि मैं द हंड्रेड और भारत के खिलाफ बिना दर्द के खेल सकूं। उम्मीद है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मेरी उंगली में कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि यह एक बड़ी सीरीज है और हम सभी इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।'

बता दें कि इंग्लैंड की मुख्य टीम में कोविड-19 संक्रमण का मामला आने के बाद ईसीबी को स्टोक्स की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नयी टीम उतारनी पड़ी। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें