फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: स्टोक्स-पोप का शतक, इंग्लैंड ने 499 रन बनाकर पारी की घोषित

Fri, 17 Jan 2020 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बेन स्टोक्स (120) और ओली पोप (135*) के शतकों की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 499 रन बनाकर घोषित कर दी।

विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर्स के बाद दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 32* और एनरिच नोर्तजे 0* रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। 

इससे पहले स्टोक्स और पोप ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन जोड़े। स्टोक्स ने करियर का नौवां जबकि पोप ने पहला शतक जड़ा। इसके बाद पोप और मार्क वुड (42) ने अंतिम क्षणों में 8.4 ओवर में 73 रन जोड़े। सैम कुरैन ने 44 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने पांच और रबादा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड ने पहले दिन 90 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें