बेन स्टोक्स (120) और ओली पोप (135*) के शतकों की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 499 रन बनाकर घोषित कर दी।
इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर्स के बाद दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 32* और एनरिच नोर्तजे 0* रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं।
इससे पहले स्टोक्स और पोप ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन जोड़े। स्टोक्स ने करियर का नौवां जबकि पोप ने पहला शतक जड़ा। इसके बाद पोप और मार्क वुड (42) ने अंतिम क्षणों में 8.4 ओवर में 73 रन जोड़े। सैम कुरैन ने 44 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने पांच और रबादा ने दो विकेट लिए।
बता दें कि इंग्लैंड ने पहले दिन 90 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए थे।