फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

County Championship: बेन स्टोक्स ने एक ओवर में पांच छक्के समेत 34 रन बटोरे, 64 गेंदों में लगाया शतक, देखें वीडियो

Fri, 06 May 2022 09:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

डरहम की पारी के 117वें ओवर में 18 साल के युवा गेंदबाज जोश बेकर गेंदबाजी के लिए आए। उस वक्त स्टोक्स 59 गेंदों पर 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर में स्टोक्स ने पहली पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप में धुआंधार पारी खेलते हुए 64 गेंदों पर शतक जड़ दिया। उन्होंने डरहम की ओर से खेलते हुए वोरसेस्टरशायर के खिलाफ यह पारी खेली। इस दौरान स्टोक्स ने एक ओवर में पांच छक्के और एक चौका समेत कुल 34 रन बटोरे। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप में सिक्स का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनकी पारी की बदौलत डरहम ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है और छह विकेट 580 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। स्टोक्स ने इस पारी में 88 गेंदों पर कुल 161 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए, जो कि किसी एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स डरहम की पारी के दौरान तीसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और डेढ़ घंटे के अंदर 74 गेंदों पर 131 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच ब्रेक तक स्टोक्स ने आठ चौके और 15 छक्के की मदद से 82 गेंदों पर 147 रन बना लिए थे। स्टोक्स की 64 गेंदों पर लगाई गई सेंचुरी डरहम की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगाई गई सबसे तेज सेंचुरी है।

डरहम की पारी के 117वें ओवर में वोरसेस्टरशायर के 18 साल के युवा गेंदबाज जोश बेकर गेंदबाजी के लिए आए। उस वक्त स्टोक्स 59 गेंदों पर 70 रन बनाकर खेल रहे थे। इस ओवर में स्टोक्स ने पहली पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस तरह स्टोक्स ने छक्के के साथ सेंचुरी भी पूरी की।
विज्ञापन

बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिछले ही महीने स्टोक्स को इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। जो रूट के कप्तानी पद से इस्तीफे के बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टोक्स को जून में पहली चुनौती का सामना करना है। तब न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। 

कप्तान स्टोक्स ने इस सीरीज के लिए दिग्गज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ड ब्रॉड पर भरोसा जताया है और दोनों को इंग्लैंड के स्क्वॉड में शामिल किया है। इन दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में टीम से बाहर कर दिया गया था। क्रिकेट से ब्रेक लेकर वापसी के बाद अब स्टोक्स के सामने कड़ी चुनौती होगी। काउंटी चैंपियनशिप में खेली गई शतकीय पारी से स्टोक्स का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें