फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPL: बेलागवी पैंथर्स के मालिक सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार 

Tue, 24 Sep 2019 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बेलागवी पैंथर्स के मालिक अली असफाक थारा को कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के टूर्नामेंट में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थारा को सोमवार को बेंगलुरु में सेंट्रल क्रइम ब्रांच (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया और कर्नाटक पुलिस अधिनियम के तहत जुआ खेलने के लिए बुक किया।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) संदीप पाटिल के मुताबिक, थारा केपीएल के दौरान सट्टेबाजी में शामिल था। इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत थे। पाटिल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, 'टीम के मालिक को मैचों के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त पाया गया। हमारे पास यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि वह दांव लगा रहा था।'

हाल ही में संपन्न KPL के आठवें सीजन में हुबली टाइगर्स के खिलाफ पैंथर्स क्वालिफायर 2 में हार गए। दरअसल, यह टूर्नामेंट कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा आयोजित किया जाता है। पैंथर्स टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों में भारत के बल्लेबाज मनीष पांडे हैं।
विज्ञापन


पाटिल के मुताबिक, पुलिस अपनी जांच के दौरान यह भी जांच करेगी कि क्या थारा सट्टेबाज के संपर्क में था या मैच फिक्सिंग के किसी भी रूप में शामिल था। उनके मुताबिक, 'उसने उस सट्टेबाज के साथ सट्टेबाजी की जो कथित तौर पर दुबई में है। अगर एक टीम के मालिक ने दांव लगाया तो हमें देखना होगा कि क्या वह किसी तरह के मैच फिक्सिंग में शामिल था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें