फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल जीत ले गई यह खूबसूरत पाकिस्तानी फैन, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

Thu, 20 Sep 2018 02:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही हाईवोल्टेज रहा है। मैदान के भीतर जहां खिलाड़ी आपस में भिड़ते हैं तो स्टेडियम में मौजूद फैंस अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते। ऐसी ही एक पाकिस्तानी फैन मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


मैच भले ही पाकिस्तानी टीम हार चुकी हो पर इस महिला फैन ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया। मैदान पर जहां रोहित-शिखर चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे उसी दौरान कैमरामैन का फोकस बार-बार इस पाकिस्तानी हसीना पर टिक जाता।

'दिल नहीं हम तो गुर्दा, किडनी सब हार बैठे'

तब से लेकर अबतक इस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी तो पाकिस्तानी हिंदुस्तानी भी फैन के हुस्न की दीवाने बन गए। भारतीय फैन्स ने तो बीसीसीआई से यह तक अपील कर डाली कि पाकिस्तान के साथ इसी तरह और मैच होते रहे।

एक फैन ने लिखा- भारत ने तो सिर्फ पाकिस्तान को हराकर मैच पर कब्जा किया, लेकिन इस लड़की ने तो भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल, दिमाग, किडनी और गुर्दे सब पर अपना हक जमा लिया है।
 


 

 
विज्ञापन




 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें