फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: 36 साल के हुए क्रिकेट के 'एंग्री मैन', एक गलती से तबाह हुआ करियर

Wed, 06 Feb 2019 11:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीसंथ
टीम इंडिया से बैन हो चुके क्रिकेटर एस श्रीसंथ आज यानी बुधवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 6 फरवरी 1983 को केरल में जन्मे श्रीसंथ ने अपनी तेज और आक्रामक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया में एक खास पहचान बनाई, लेकिन साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण उनका करियर पूरी तरह से तबाह हो गया। वह पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर उनकी करियर से जुड़ी कुछ खास बातेंः
 
विज्ञापन

2 of 6
एस श्रीसंत - फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में वन-डे से डेब्यू करने वाले श्रीसंथ का जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने अपने जिंदगी में वो हर काम किए जो वह करना चाहते थे और हासिल भी किए। मगर एक बात का मलाल हमेशा रहेगा कि क्रिकेट में वह अपना लंबा वक्त नहीं दे पाए।
विज्ञापन

3 of 6
sreesanth
स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण पिछले आठ साल से बैन झेल चुके श्रीसंथ साल 2011 से क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, एक समय में भारतीय क्रिकेट टीम के एंग्री मैन कहे जाने वाले शांताकुमारन श्रीसंत आज भी क्रिकेट में वापसी की लड़ाई रहे हैं।

4 of 6
एस श्रीसंत - फोटो : HT
बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंथ पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एस श्रीसंत - फोटो : self
इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sreesanth and Neha Pendse
बता दें कि श्रीसंथ ने बीसीसीआई की तरफ से लगाए गए लाइफ टाइम बैन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया है कि प्रतिबंध खिलाड़ी के तौर पर और उसकी छवि के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंथ के खेलने पर आजीवन बैन लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें