फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई में पूर्व आईपीएस अधिकारियों की होगी भर्ती, एंटी करप्शन यूनिट में करेंगे काम

Fri, 21 Dec 2018 01:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने अपनी भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) को मजबूत करने के लिए 10 पूर्व आईपीएस अधिकारियों को भर्ती करने का फैसला किया है। बोर्ड पांच क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त करेगा और इनके अंडर पांच इंटीग्रीटी अधिकारी काम करेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘एसीयू को मजबूत बनाने के लिए राज्य स्तर पर सक्षम अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। पांच क्षेत्रीय प्रमुख 60 से 65 साल के सेवानिवृत्त डीजी या आईजी स्तर के अधिकारी होंगे। इंटीग्रीटी अधिकारी रिटायर्ड एसपी स्तर के अधिकारी होंगे।’ 

नियुक्तियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया गुरूवार को शुरू हो गई और इनका इंटरव्यू सीओए प्रमुख विनोद राय, सीओए सदस्य डायना एडुल्जी, एसीयू प्रमुख अजीत सिंह और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एएन रॉय के पैनल द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें