फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: भारतीय टीम पर बीसीसीआई की सख्ती, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य, परिजनों की यात्रा पर भी लगा अंकुश

Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचकों के निशाने पर है। हालात में सुधार करने के लिए बीसीसीआई ने मंथन किया। गहन विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने गुरुवार को 10 सूत्री नीति पेश की। अब सभी क्रिकेटरों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विदेश या दूसरे शहरों का दौरा करने पर परिवारों और निजी कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 10 सूत्री नीति पेश की। इसका मकसद भारतीय टीम का प्रदर्शन सुधारना है। अब सभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विदेश या दूसरे शहरों का दौरा करने पर परिवारों और निजी कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। बोर्ड ने यह कदम टीम में अनुशासन और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : Twitter
नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा महंगा
भारतीय टीम को हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शिकस्त मिली थी। इसके बाद बीसीसीआई ने गुरुवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था। अब बोर्ड ने नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। बताया गया है कि इन नियमों का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों को बीसीसीआई की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और आईपीएल में भाग लेने पर प्रतिबंध शामिल है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
दौरे पर दो सप्ताह से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकेंगे परिवार
गुरुवार को सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से इस बात की शिकायत की थी कि 1.5 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों ने सिर्फ एक बार साथ बैठकर डिनर किया था। इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कई खिलाड़ियों की पत्नी और उनके निजी मैनेजरों को दर्शक दीर्घा में बैठे देखा गया था। अब बीसीसीआई ने इस पर लगाम लगाने का फैसला करते हुए दौरों पर खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ रहने के लिए केवल दो सप्ताह की अनुमति दी है। इसके अलावा निजी स्टाफ और व्यावसायिक शूटिंग पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
अलग से यात्रा करने की नहीं होगी अनुमति
इसमें यह भी जानकारी दी गई है कि खिलाड़ियों को दौरे के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इसमें यह भी बताया गया है कि दौरे या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में खिलाड़ियों को जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के अतिरिक्त सामान लाने-जाने के लिए भी नियम बनाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
नियमों के उल्लंघन पर बोर्ड करेगा कार्रवाई
बोर्ड की नीति में कहा गया है, 'इसमें किसी भी अपवाद या विचलन को चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच द्वारा पूर्व-अनुमोदित किया जाना चाहिए। इसका पालन नहीं करने पर बीसीसीआई द्वारा उचित समझी जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।' नीति में आगे कहा गया है, 'इसके अलावा बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जिसमें संबंधित खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोकना और बीसीसीआई के खिलाड़ी अनुबंध के अंतर्गत रिटेनर राशि या मैच फीस से कटौती करना शामिल हो सकता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें