फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को खत्म करने की धमकी अफवाह, पाकिस्तान ने BCCI को दी थी खबर

Mon, 19 Aug 2019 10:45 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया को खत्म करने की धमकी अफवाह निकली। दरअसल, पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की खबर के अनुसार, एक धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास आया था, जिसे पीसीबी ने आईसीसी (ICC) के जरिए इसे बीसीसीआई को बढ़ाया और भारतीय बोर्ड ने गृह मंत्रालय को मामले की जानकारी दी। इसके बाद टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

विज्ञापन


अब रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया को मिली धमकी को फर्जी बताया, लेकिन यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने एंटीगुआ सरकार को मामले से अवगत करा दिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। अब से भारतीय टीम की बस के साथ एक एस्कॉर्ट गाड़ी भी साथ जाएगी।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार शाम को पीटीआई से कहा कि हमनें इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी और पाया गया कि धमकी फर्जी थी। हालांकि बीसीसीआई सुरक्षा के लिए सभी कदम उठा रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि इससे कोई समझौता नहीं हो।

अधिकारी ने कहा कि हमने इसकी जानकारी एंटीगुआ स्थित भारतीय उच्चायोग को दी। उन्होंने इसकी जानकारी सरकार को दी है। सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। अभी पहले की तरह ही सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

अभी एंटीगा में है टीम इंडिया

इंडिया 3 टी-20, 2 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इसके तहत टी-20 व वनडे सीरीज पूरी हो चुकी है। अब टेस्ट का खेल बाकी है। अभी भारतीय टीम एंटीगा में है जहां उसे 22 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेलना है। यह मुकाबला 27 अगस्त तक चलेगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से होना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने सभी खिलाड़ियों को इस बारे में बता दिया है और उनसे सचेत रहने को कहा है। साथ ही कहीं भी आने-जाने को लेकर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें