फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में होने जा रहा बड़ा बदलाव, कितना मिलेगा फायदा?

Sun, 05 May 2019 03:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उनकी शीर्ष परिषद में सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 19 करने की संभावना है जबकि इसकी तुलना में बीसीसीआई का दल नौ सदस्यीय है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की 36 में से 30 इकाईयां लोढा समिति की सिफारिशों के अनुरूप हो चुकी हैं और पता चला है कि इनमें से ज्यादातर उन कुछ संशोधनों के लिये सहमत हैं जिनके न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा गुरूवार के उच्चतम न्यायालय को सौंपने की उम्मीद है। 

न्यायमित्र के साथ बैठक के दौरान बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त ज्यादातर इकाइयों ने शीर्ष परिषद बनाने के बारे में व्यावहारिक दिक्कत की बात बताई थी।

लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार बीसीसीआई की शीर्ष परिषद में नौ सदस्य- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, खिलाड़ियों के दो प्रतिनिधि (पुरूष और महिला), कैग प्रतिनिधि और राज्य इकाई का एक सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


ज्यादातर राज्य इकाईयों में अलग अलग तरह का मतदान संयोजन है, हालांकि यह मुद्दा अब निपटने की ओर है। न्यायमित्र के साथ राज्य इकाइयों की बैठक की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘न्यायमित्र ने प्रशासकों की समिति से और मान्यता प्राप्त ज्यादातर इकाइयों से चर्चा की थी। ऐसा लगता है कि 85 प्रतिशत (36 में से 30) इकाइयां जो पूरी तरह से लोढा सिफारिशों के अनुरूप हैं, उन्होंने कहा कि राज्य इकाइयों के लिये शीर्ष परिषद में 19 अच्छी संख्या होगी।’

अधिकारी ने कहा, ’‘सीओए और न्यायमित्र इस बात से सहमत हैं कि राज्य इकाइयां ही देश में खेल को बढ़ावा दे रही हैं। डीडीसीए और बंगाल क्रिकेट संघ का मतदान का संयोजन अलग अलग है इसलिये इसमें नौ सदस्यीय शीर्ष परिषद नहीं हो सकती।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें