बीसीसीआई ने आगामी एशिया के कप के लिए अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट मलेशिया में 9 से 20 नवंबर तक खेला जाएगा। तीसरा अंडर-19 एशिया कप भारत ने श्रीलंका में जीता था। लिहाजा इस चौथे एशिया कप में टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम के कोच पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ भारतीय ए टीम के भी कोच हैं।
पिछले साल की तरह इस साल भी टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा हांगकांग तथा नेपाल की टीमें भाग ले रही हैं। अन्य दो टीमों पर फैसला अभी होना बाकी है।
टीम इंडिया की कमान हिमांशु राणा को सौंपी गई है। पिछली बार राणा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। पहले एशिया कप बेंगलुरू में खेला जाना था। लेकिन पाकिस्तान ने भारतीय सरजमीं पर खेलने से मना कर दिया।
टीम इंडिया के अन्य सदस्यों में अथर्व तैद, मनजोत कालरा, सलमान खान, अनुज रावत, हार्विक देसाई, रियान पराग, अंकुल रॉय, शिवा सिंह, तनुष कोटियान, दर्शन नालकंडे, विवेकानंद तिवारी, आदित्य ठाकरे, मनदीप सिंह शामिल हैं।
India U19 team for Asia Cup announced. The 4th edition of the tournament is set to be played in Malaysia from November 9-20 pic.twitter.com/9p5SOBjWSw— BCCI (@BCCI) October 16, 2017