फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की मनमानी पर डंडा, 52.24 करोड़ का जुर्माना

Fri, 08 Feb 2013 10:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को बीसीसीआई पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के अनुरूप काम नहीं करने का जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर 52.24 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। सीसीआई ने शुक्रवार को एक मामले में जारी आदेश में कहा कि बीसीसीआई ने अपनी स्थिति का नाजायज फायदा उठाया है और प्रतिस्पर्धा कानून के अनुरूप काम नहीं किया है। दिल्ली के सुरिंदर सिंह बर्मी ने नवंबर 2010 में बीसीसीआई के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

 
बर्मी ने बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई तरह की वित्तीय अनियमितताओं को आरोप लगाया था। सीसीआई ने अपने आदेश में कहा कि बीसीसीआई के पास आर्थिक ताकत है और उसने आईपीएल से बेशुमार पैसा कमाया है।

सीसीआई ने अपने आदेश में कहा, ‘मार्केट में बीसीसीआई का एकाधिकार है और उसका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है। बोर्ड की नीतियां ऐसी है कि वह किसी और संस्था को उभरने नहीं देता है और यही कारण है कि बाजार पर उसका एकाधिकार है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट का संरक्षक और नियामक की अपनी नैतिक जिम्मेदारी को नहीं निभाया है।’ सीसीआई ने बीसीसीआई को आदेश की प्रति मिलने के 90 दिन के भीतर जुर्माने की रकम जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें