फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS ODI Series: संजू सैमसन के साथ अन्याय! श्रीकांत बोले- आखिर ध्रुव जुरेल टीम में आए कैसे?

Mon, 06 Oct 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैमसन ने वनडे में अब तक 14 पारियों में 56.7 की औसत से 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99.6 का रहा है। इनमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। 108 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
विज्ञापन
सैमसन और श्रीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से संजू सैमसन को बाहर रखने पर सख्त नाराजगी जताई है। श्रीकांत ने कहा कि चयनकर्ताओं ने एक बार फिर सैमसन के साथ अन्याय किया है, जबकि उन्होंने अपने पिछले वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था।
विज्ञापन


उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'फिर वही पुरानी कहानी! संजू के साथ बहुत अन्याय हुआ है। उसने अपने आखिरी वनडे में शतक बनाया था, फिर भी उसे टीम में जगह नहीं दी गई। आप किसी खिलाड़ी से इतना खेलते हैं, फिर उसे अचानक बाहर कर देते हैं। यह ठीक नहीं है।' सैमसन ने वनडे में अब तक 14 पारियों में 56.7 की औसत से 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99.6 का रहा है। इनमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। 108 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

'ध्रुव जुरेल टीम में आए कैसे?'
श्रीकांत ने चयन समिति से यह भी सवाल किया कि ध्रुव जुरेल को अचानक टीम में कैसे शामिल कर लिया गया, जबकि उनके पास वनडे अनुभव बहुत कम है। उन्होंने कहा, 'एक दिन आप संजू को नंबर पांच पर खिलाते हैं, फिर कभी उसे ओपनिंग पर भेजते हैं, और कभी सात या आठ पर। और अब अचानक ध्रुव जुरेल टीम में आ गए? कम से कम सैमसन को पहला मौका तो मिलना चाहिए था।' पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि केएल राहुल को बतौर मुख्य विकेटकीपर शामिल करना ठीक है, लेकिन सैमसन को बैकअप विकल्प के रूप में रखना चाहिए था।

'बार-बार बदलाव से खिलाड़ी कंफ्यूज हो रहे'
श्रीकांत ने चयनकर्ताओं की लगातार टीम में बदलाव करने की नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टूटता है। उन्होंने कहा, 'इतने लगातार बदलाव से खिलाड़ी खुद भी कंफ्यूज हो जाते हैं। कभी यशस्वी जायसवाल को टीम में रखा जाता है, फिर अगले दिन हटा दिया जाता है। इस तरह की ‘चॉपिंग एंड चेंजिंग’ से खिलाड़ियों का भरोसा टूटता है और उनकी लय पर असर पड़ता है।'
विज्ञापन

सैमसन के समर्थन में बढ़ी आवाज
संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने के बाद, सोशल मीडिया पर भी फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों ने बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं। श्रीकांत का बयान इस बहस को और तेज करता है, जिसमें कई दिग्गज मानते हैं कि सैमसन को कम मौके देकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि उन्होंने हर बार सीमित अवसरों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें