फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने एसीसी बैठक में नहीं लिया हिस्सा, नजमुल हसन बने नए अध्यक्ष 

Sun, 18 Nov 2018 05:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण लाहौर में शनिवार को हुई एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजा। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने भले ही बैठक में हिस्सा नहीं लिया लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन ने एहसान मनि की जगह पर 2020 तक एसीसी अध्यक्ष का पद संभाला। 

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित रहने वालों में भारत प्रमुख देश था। इसमें एसीसी से मान्यता प्राप्त 33 देशों ने भाग लिया जिनमें बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे पूर्णकालिक सदस्य देश भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ डेव रिचर्डसन ने भी बैठक में हिस्सा लिया।' 
विज्ञापन


पीसीबी सूत्रों ने कहा, 'बीसीसीआई ने पीसीबी और एसीसी को अवगत कराया कि मौजूदा राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण वह बैठक में भाग लेने की स्थिति में नहीं है। एसीसी के 35 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि भारत ने इसकी आम सभा में हिस्सा नहीं लिया।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें