फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में होगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा वन-डे

Thu, 18 Oct 2012 11:04 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल जनवरी में प्रस्तावित पांच मैचों की वन-डे सीरीज का चौथा मैच अब मोहाली में होगा। बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए चौथे और पांचवें वन-डे के आयोजन स्थल में बदलाव कर दिए हैं।
विज्ञापन


चौथा वन-डे पहले 23 जनवरी को धर्मशाला में होना था लेकिन नए कार्यक्रम के तहत अब यह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मोहाली ग्राउंड में होगा। इसी तरह धर्मशाला सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच का आयोजन 27 जनवरी को करेगा। यह मैच पहले मोहाली में होना था।

धर्मशाला में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होना है। हालांकि पहले यहां डे-नाइट मैच होने थे लेकिन बीसीसीआई ने इसे अब दिन में ही कराने का फैसला किया है। मैच अब 2:30 बजे के बदले 12 बजे दिन में शुरू होगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने कहा, ‘कार्यक्रम में यह बदलाव मोहाली और चंडीगढ़ में उस समय पड़ने वाली अत्यधिक ठंड को देखते हुए किया गया है। 27 जनवरी को रविवार है जिससे कि धर्मशाला के दर्शक अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।’ इंग्लैंड की टीम इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें