फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में करवाचौथ के कारण बदली गई वनडे मैच की तारीख

Thu, 08 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : Getty
विज्ञापन
करवाचौथ के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टीम इंडिया के वनडे मैच को टाल दिया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई को करवाचौथ के कारण दोनों देशों के बीच अगले महीने खेले जाने वाले वनडे सीरीज के तीसरे मैच के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर तीसरा मैच फिरोज शाह कोटला में 19 अक्टूबर को होना था, लेकिन अब यह मैच एक दिन बाद यानि 20 अक्टूबर को कराया जाएगा।

बीसीसीआई और दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, "हम बीसीसीआई को एक दिन के लिए मैच को शिफ्ट करने के अनुरोध को स्वीकार करने पर शुक्रगुजार हैं। मुझे अपने ऑफिस में इससे संबंधित एक पत्र भी मिल गया है।"
विज्ञापन


इससे पहले, डीडीसीए ने बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के को पत्र लिखकर वनडे मैच को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। डीडीसीए ने लिखे पत्र में करवाचौथ त्योहार के कारण मैच के आयोजन में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों का जिक्र किया था। साथ ही करवाचौथ के कारण दर्शकों के इस मैच में आने की संभावना कम हो सकती है जिससे कमाई पर भी असर पड़ सकता था।
विज्ञापन

जून में भी किया गया था न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बदलाव

टीम इंडिया - फोटो : getty
इससे पहले 29 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। जिसके अनुसार 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी।

तब बीसीसीआई की शुरुआती प्रेस रिलीज में कहा गया था कि सीरीज का दूसरा टेस्ट इंदौर और तीसरा टेस्ट कोलकाता में खेला जाएगा, लेकिन बाद में कार्यक्रम में थोड़ा सा फेरबदल कर दिया गया। नए कार्यक्रम के अनुसार अब दूसरा टेस्ट कोलकाता में होगा जबकि तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाएगा।

कार्यक्रम में फेरबदल अक्टूबर में होने वाले दूर्गा पूजा को ध्यान में रखकर किया गया था। तब बीसीसीआई ने एक अनोखी परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार टीम इंडिया के शीर्ष क्रिकेटरों द्वारा घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान करवाया था। टीम इंडिया के घरेलू सत्र का आगाज सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से होने जा रहा है। ट्विटर की जरिये भारत के शीर्ष खिलाड़ियों ने इसके कार्यक्रम की घोषणा की।

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डंस में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट जो आठ से 12 अक्टूबर तक चलेगा वो इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला धर्मशाला में 16 अक्टूबर में खेला जाएगा, जबकि दिल्ली में 20 अक्टूबर, मोहाली में 23 अक्टूबर, रांची में 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम में 29 अक्टूबर को अन्य वनडे मैचों का आयोजन किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें