भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली पांच वन डे मैचों की अंडर 23 क्रिकेट सीरीज अब लखनउ के इकाना क्रिकेट इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। पहले यह सीरीज रायपुर में खेली जाने वाली थी। रायपुर में बारिश के कारण क्रिकेट सीरीज का स्थान बदला गया है।
अब भारत और बांग्लादेश की अंडर-23 टीम के बीच पांच वन डे मैचो की सीरीज का पहला मैच19 सितंबर को, दूसरा 21 सितंबर को, तीसरा 23 सितंबर को , चौथा 25 सितंबर को और पांचवां व अंतिम मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा।
बांग्लादेश की अंडर 23 टीम के खिलाफ भारत की अंडर 23 टीम इस प्रकार है : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बी आर शरत (विकेटकीपर), समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल(विकेटकीपर), ऋत्विक रॉय चौधरी, कुमार सूरज, अतीत सेठ, शुभांग हेगड़े, ऋत्विक शौकीन, ध्रुशांत सोनी, अर्षदीप सिंह, कार्तिक सिंह, हरप्रीत बरार।