फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI SGM: 12 जनवरी को बीसीसीआई का एसजीएम, शाह और शेलार के विकल्प का हो सकता है चुनाव

Fri, 20 Dec 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एसजीएम 12 जनवरी को बीसीसीआई मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।' शाह एक दिसंबर को आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने जबकि भाजपा के नेता शेलार को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की आमसभा की विशेष बैठक 12 जनवरी को मुंबई में होगी जिसमें जय शाह और आशीष शेलार की जगह नये सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा। बीसीसीआई का संविधान कहता है कि किसी भी रिक्त पद पर एसजीएम बुलाकर 45 दिन के भीतर नियुक्ति होनी चाहिये । बीसीसीआई की आगामी एसजीएम समय सीमा के 43 दिन के भीतर होगी।
विज्ञापन


एक प्रदेश संघ के अध्यक्ष ने पीटीआई को बताया, 'शीर्ष परिषद की बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद प्रदेश ईकाइयों को एसजीएम के लिये अधिसूचना भेजी गई। एसजीएम 12 जनवरी को बीसीसीआई मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।' शाह एक दिसंबर को आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने जबकि भाजपा के नेता शेलार को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा मंजूर लोढा समिति के सुधारों के अनुसार एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता। शाह का कार्यकाल अभी एक साल का बाकी था लेकिन वह दो पदों पर नहीं रह सकते। इसके अलावा लोढा समिति के सुझावों के तहत कोई मंत्री या जनसेवक बीसीसीआई का पदाधिकारी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें