फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: शामिल हो सकती हैं दो और नई टीमें, BCCI कर रहा विचार

Sat, 05 Dec 2020 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीसीसीआई आईपीएल 2021 में दो नई टीमों को शामिल करने का विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की एजीएम में इस पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। इस मामले को लेकर बीसीसीआई की ये एजीएम 24 दिसंबर को मुंबई में होगी।

विज्ञापन


24 दिसंबर को होने वाली इस सालाना बैठक में भविष्य के कई अहम फैसले लिए जाने हैं। मसलन आईपीएल में दो नई टीम और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की एंट्री। तीन नए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और आईसीसी में भारत के प्रतिनिधि की नियुक्ति पर फैसला होगा।


सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति द्वारा बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में कुल 23 बिंदुओं पर बातचीत होगी। एजीएम में चर्चा के लिए दबाव डालने वाले मामलों में, बीसीसीआई सभी राज्य संघों के प्रतिनिधियों से शामिल होने की मंजूरी लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने एजीएम बुलाने से पहले सभी मान्य ईकाइयों को 21 दिन पहले 23 बिंदुओं का एजेंडा भेजा है, इसमें सबसे अहम बिंदु आईपीएल में दो नई टीमों को शामिल करके इसे दस टीमों का टूर्नामेंट बनाना है। समझा जाता है कि अडानी समूह और संजीव गोयनका की आरपीजी (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक) नई टीमें बनाना चाहते हैं जिनमें से एक टीम अहमदाबाद से होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2021 में जिन दो नई टीमों को शामिल करने का विचार हो रहा है, उनमें अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ और पुणे के नाम शामिल हैं। हालांकि, अहमदाबाद का नाम पक्का माना जा रहा है, जबकि कानपुर, लखनऊ और पुणे में से एक टीम और हो सकती है। कहा जा रहा है कि अडानी ग्रुप और संजीव गोयंका की आरपीएसजी ग्रुप टीम खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें