फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज की टीम के लिए चयनकर्ताओं की होगी बैठक, शमी-बुमराह पर रहेगा ध्यान

Sat, 11 Jan 2025 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीठ में जकड़न से परेशान थे। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है और उन्हें टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति शनिवार शाम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करने को लेकर बैठक करेगी। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद होने वाली समीक्षा बैठक के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सदस्य इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनने पर बैठक करेंगे। 
विज्ञापन

रविवार को घोषित हो सकती है टीम 
वनडे प्रारूप में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होना है। इसमें भारत के मुकाबला दुबई में खेले जाएंगे, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगा। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि टीम का एलान शनिवार को होगा क्योंकि चयनकर्ताओं के पास टीम घोषित करने के लिए 12 जनवरी तक का समय है।

बुमराह-शमी के फिटनेस पर नजर 
चयनकर्ता स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फिटनेस स्तर को भी देखेंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीठ में जकड़न से परेशान थे। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है और उन्हें टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फिजिक्स से हरी झंडी मिल सकती है। 

शमी ने चोट से उबरकर रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और फिटनेस स्तर साबित की थी। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या यशस्वी जायसवाल को 19 टेस्ट और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद वनडे के लिए मौका दिया जाएगा। 

इंग्लैंड सीरीज के लिए भी होगा मंथन
चयनकर्ता इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने से होने वाली पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने पर भी चर्चा करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। टीम में कोई हैरानी भरा नाम होगा इसकी संभावना कम है क्योंकि टी20 टीम में ज्यादातर वही चेहरे होंगे जो पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शामिल थे। 
विज्ञापन

शमी को अगर सीओई से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया तो उन्हें वनडे टीम में जगह मिल सकती है। बुमराह और एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप भी बेंगलुरु में सीओई में हैं और पीठ की परेशानी से उबर रहे हैं। यह दोनों इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। यशस्वी वनडे या टी20 में से किसी एक टीम का हिस्सा होंगे और उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें