फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI-COE: चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या से बीसीसीआई परेशान? सीओई का जायजा लेने बंगलूरू जाएंगे सचिव सैकिया

Sat, 08 Aug 2026 05:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा कर खिलाड़ियों की चोट और रिहैबिलिटेशन व्यवस्था का जायजा लेंगे। वह हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे, जबकि चोट प्रबंधन और चयन समिति के साथ तालमेल को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया रविवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का दौरा करेंगे और वहां खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन तथा चोट प्रबंधन कार्यक्रम का जायजा लेंगे। इस दौरान वह बीसीसीआई के हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
भारत इस समय जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की सेवाओं से चोट के कारण वंचित है। बुमराह के घुटने में सूजन है, जबकि सुदर्शन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट है। हर्षित और नितीश हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं सुंदर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में चोट है। आकाश दीप भी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। उन्हें बंगाल के रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद से लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या है। इसके अलावा सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। हार्दिक क्वाड्रिसेप्स, जबकि वरुण और प्रिंस हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।

स्पोर्ट्स साइंस टीम पर बढ़ा दबाव
सीओई की स्पोर्ट्स साइंस टीम इस समय खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण काफी दबाव में है। टीम के पास फिलहाल कोई प्रमुख व्यक्ति भी नहीं है। स्पोर्ट्स साइंस के प्रमुख नितिन पटेल ने 2025 की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था।ऐसे में बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट कर जल्द से जल्द मैदान पर वापस लाने की है। सुदर्शन और बुमराह को फिटनेस के अधीन टीम में शामिल किया गया था, लेकिन सीओई के विशेषज्ञों ने व्यापक स्थिति को देखते हुए दोनों के मामले में सावधानी बरतने का फैसला किया।

सैकिया-लक्ष्मण की बैठक में उठ सकते हैं कई सवाल
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'सचिव सैकिया स्थिति का जायजा लेने वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में होंगे। दोनों के बीच बैठक तय है। यह पता नहीं है कि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर या चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे या नहीं।' सूत्र ने कहा कि इतने खिलाड़ियों के चोटिल होने और कई तरह के कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के सवालों का सामना करते हैं।

चोट प्रबंधन को लेकर तालमेल पर सवाल
खबरों के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और मौजूदा चयन समिति के बीच चोट प्रबंधन की समयसीमा को लेकर हमेशा पूरी तरह तालमेल नहीं रहा है। कुछ खिलाड़ियों को सभी जरूरी फिटनेस मानदंड पूरे करने से पहले ही रिलीज किए जाने की बात भी सामने आई है। हर्षित राणा के इंग्लैंड पहुंचने के बाद उनके अपेक्षाकृत अधिक वजन को लेकर भी चयन समिति कथित तौर पर खुश नहीं थी।
विज्ञापन

इसी तरह चयन समिति को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह और सुदर्शन दो टेस्ट मैचों में से कम से कम एक के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पता चला कि चोट के बाद बुमराह के घुटने में पानी जमा हो गया है, जिसके कारण उन्हें पूरी तरह ठीक होने में और समय लगेगा। सुदर्शन भी कुछ समय से रोजाना करीब 75 मिनट बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, लेकिन उनके पैर के अंगूठे में दर्द अब भी बना हुआ है। नीतीश रेड्डी ने अपनी गेंदबाजी की गति में 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक इजाफा करने की कोशिश की थी। इसका असर उनकी हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स पर पड़ा और वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें