फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक की नियुक्ति पर अमिताभ चौधरी ने COA को घेरा, अपॉइंटमेंट लेटर पर नहीं किए हस्ताक्षर

Wed, 07 Mar 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amitabh choudhary
विज्ञापन

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने मंगलवार को दो सदस्यीय सीओए कमिटी द्वारा चुने गए नए मार्केटिंग जनरल मैनेजर के नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


इस नियुक्ति के विरोध में नए सचिव ने लिखा कि इस तरह कि किसी भी नियुक्ति को आम सभा के समक्ष रखा जाना चाहिए था। गौरतलब है कि सीओए ने हाल ही में कुछ उम्मीदवारों से साक्षात्कार किया था और आखिर में एक पेज थ्री पत्रकार को प्रतिवर्ष 1.65  करोड़ रुपये के वेतन पर नियुक्त किया। यह पत्रकार फिल्मों और म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनियों के लिए भी काम कर चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

amitabh chaudhary - फोटो : amitabh chaudhary
नियुक्ति की इस प्रकिया में बीसीसीआई पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया और राय ने हस्ताक्षर के लिए अमिताभ चौधरी को ई-मेल भेजा। इसके बाद उन्होंने इस नियुक्ति का विरोध करते हुए अपॉइंटमेंट लेटर पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

अब इस मामले में आलोचकों ने पूछा है कि किसी ऐसे व्यक्ति को मार्किेटिंग मैनेजर क्यों बनाया जा रहा है जिसका पेज थ्री या फिल्म प्रोडक्शन से लेना-देना है न कि क्रिकेट या स्पोर्ट्स मार्केटिंग से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें