फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने टीम इंडिया की 'दीवार' राहुल द्रविड़ को देश का प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए किया नामित 

Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा है। द्रविड़ अंडर-19 टीम के कोच हैं। इस साल के शुरुआत की द्रविड़ के मार्गदर्शन ने अंडर-19 टीम ने विश्व कप जीता था जिसके कारण इस पुरस्कार के लिए उनके नाक की सिफारिश की गई है। उनकी देखरेख में टीम 2016 में भी फाइनल में पहुंची थी। टीम ने इस वर्ष की शुरुआत में ही विश्व कप जीता था। द्रविड़ भारत ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर और सीनियर टीमों के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।बीसीसीआई ने द्रोणाचार्य के लिए नामांकन भेजना बंद कर दिया था क्योंकि कभी-कभी कई कोच खिलाड़ी की सफलता का श्रेय लेने आगे आ जाते हैं। 

विज्ञापन

  
युकी और बोपन्ना को अर्जुन की सिफारिश 
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी और डबल्स विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की है। एआईटीए महासचिव हिरोनमय चटर्जी दोनों का नाम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भेजने की पुष्टि की है। युकी शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 83वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। बोपन्ना ने पिछले सल फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था। पिछले साल भी उनका नाम भेजा था लेकिन समय सीमा के बाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें